बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

अगर हड्डियों की चटकने के साथ कोई दर्द नहीं हो रहा है, तो यह आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती। लेकिन अगर आपको लगातार यह समस्या हो रही है और दर्द या सूजन भी हो रही है, तो कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।

1:- सही डाइट लें

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें। दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, नट्स और सूरज की रोशनी से विटामिन डी लें।

2:- हाइड्रेटेड रहें
शरीर में पानी की कमी होने पर जोड़ों के बीच लुब्रिकेशन कम हो जाता है, जिससे हड्डियों में चटकने की समस्या बढ़ सकती है। दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।

3:- एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें
हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, जिससे जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहे और मसल्स में अकड़न न हो। योग और वॉकिंग भी फायदेमंद हो सकती है।

4:- ऑयल मसाज करें
जोड़ों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हड्डियों को पोषण मिलता है। सरसों या नारियल के तेल से रोजाना हल्की मालिश करें।

5:- ओवरवेट न बढ़ने दें
ज्यादा वजन होने से जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे हड्डियों की चटकने की समस्या और दर्द हो सकता है। संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल करें।
अगर हड्डियों की चटकने के साथ दर्द, सूजन, अकड़न या चलने में दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। यह गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस या कार्टिलेज डैमेज का संकेत हो सकता है।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *