कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार (धनपुरा)। धनपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एडवोकेट सचिन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
भाजपा वरिष्ठ नेता राजपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
इस मौके पर ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, एससी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, विक्रम सिंह, मनवर हसन, भीम सेम, अनुजपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


