मोटरसाइकिल के पैसों और सेल लेटर को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, छह का चालान

विनोद धीमान

हरिद्वार। मोटरसाइकिल के पैसों और सेल लेटर को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। मामला बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी आरोपियों का चालान कर दिया।


सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल के पैसों और सेल लेटर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।


उन्होंने बताया कि एक पक्ष से आसिफ, आजम और तहसीन तथा दूसरे पक्ष से सलमान, इमरान और राजा को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया गया।


पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *