कोर्ट में फर्जी पेशेवर जमानतियों पर कार्रवाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार में अदालत को गुमराह कर फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले पेशेवर जमानतियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सिडकुल में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में सीजेएम न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान अभियुक्तों की जमानत के लिए चार व्यक्ति न्यायालय में जमानती के रूप में पेश हुए।


सुनवाई के दौरान एसीजेएम न्यायालय के समक्ष मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से उज्ज्वल सिंह निवासी ग्राम परखे रेलवे स्टेशन पोस्ट अब्दुल्ला हरिद्वार जमानती बने। वहीं अभियुक्त रोशन लाल की ओर से नरेश प्रताप बहुगुणा निवासी ग्राम परखे रेलवे स्टेशन पोस्ट अब्दुल्ला हरिद्वार तथा नरेश पुत्र चंद्रमण निवासी 746 टाइप-2 सेक्टर-1 भेल हरिद्वार जमानती के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा अभियुक्त राजेश कुमार की ओर से कमलेश पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम परखे रेलवे स्टेशन पोस्ट अब्दुल्ला हरिद्वार जमानती बने।


सुनवाई के दौरान न्यायालय के संज्ञान में आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं और विभिन्न न्यायालयों में अलग-अलग मामलों में जमानत लेने का काम करते हैं। न्यायालय में प्रस्तुत कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच में भी पाया गया कि इन लोगों द्वारा पूर्व में कई मामलों में जमानत ली जा चुकी है, जबकि अपने शपथपत्र में उन्होंने इसका कोई उल्लेख नहीं किया था।
जांच में सामने आया कि जमानतियों ने न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठा शपथपत्र प्रस्तुत किया, जो कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिडकुल में कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि कानून के साथ छल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *