शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना युवक को पड़ा भारी, हुई हवालात की सैर

विनोद धीमान
हरिद्वार।
शादी समारोह में तमंचे के साथ डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात की सैर करा दी।


जानकारी के अनुसार थाना पथरी क्षेत्र में एक युवक का शादी समारोह के दौरान तमंचे के साथ डिस्को करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।


इसी क्रम में देर रात पथरी पुलिस ने बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। आरोपी का नाम व पता रंजीत पुत्र जगपाल, निवासी ग्राम खड़ंजा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *