सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 65 लोगों की पुलिस ने निकाली बारात

हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक सत्यापन एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।


शनिवार को थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों, होटल-ढाबों तथा सड़क किनारे बैठकर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शोर-शराबा करते हैं और राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इसी को देखते हुए सिडकुल पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 65 लोगों को पकड़ लिया।


पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 16,250 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूला गया।


पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या पिलाना कानूनन अपराध है। यदि भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधि करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में थाना सिडकुल पुलिस और पीएसी कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *