हरिद्वार। धर्मनगरी में अधर्म का बोलबाला बढ़ने लगा है।लगातार। पापाचार लगातार बढ़ रहा है। धर्म के रक्षक ही अब धर्म को कलंकित करने का कार्य करने लगे हैं। तीर्थनगरी में एक मंडलेश्वर और उनके चेले पर एक युवती का यौन शोषण किए जाने का मामला दबी जुबान से सामने आया है। मामले को दबाने के लिए गुरु चेले ने छटपटाहट में बचने का जुगाड तलाशने में लग गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक उत्तरी हरिद्वार के समीप एक मंडलेश्वर और उसका चेला एक युवती का विगत 6 माह से यौन शोषण करते चले आ रहे थे। भगवा सूत्रों के मुताबिक गुरु चेले ने युवती को अपने जाल में फंसाकर पहले उसके चार लाख रुपए ले लिए और 6 माह से उसका यौन शोषण करते रहे। मंडलेश्वर सरस्वती नामा बताए जा रहे हैं।
भगवा सूत्रों के मुताबिक मामला तूल पकड़ने पर गुरु चेले के होश फाख्ता हो गए। मामले को दबाने के लिए गुरु चेले ने कुछ लोगों का सहारा लेने का प्रयास किया।
भगवा सूत्रों के मुताबिक मंडलेश्वर के आश्रम में आयोजन के चलते बीते रोज युवती को आश्रम से विदा कर दिया गया है, किंतु आसपास संतों में यौन शोषण को लेकर चर्चा काफी गर्म है। युवती उत्तराखंड की निवासी बताई गई है। आयोजन में कहीं बबाल ना हो जाए इसको लेकर गुरु चेला परेशान हैं।


