नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ नशा तस्कर दबोचा

विनोद धीमान
हरिद्वार।
पथरी थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 1200 ड्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र रमेश चंद, निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि थाना पथरी पुलिस टीम फेरूपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए।


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, जयपाल चौहान एवं रविन्द्र बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *