110 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

विनोद धीमान
हरिद्वार।
लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को 110 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए आरोपी का चालान कर दिया है।


कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान आरोपी फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एसीटामिनोफेन, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड के 110 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *