हरिद्वार। शास्त्रों में वर्णित है कि कलिकाल में धर्म का ह्ास हो जाएगा और सनातन के मठ-मंदिर केवल पहचान मात्र के लिए रह जाएंगे। संत पथभ्रष्ट हो जाएंगे, जो आज दिखायी देने लगा है।
इसी कलिकाल के प्रभाव के चलते और बाबा की रंगीन मिजाजी के कारण एक बाबा की कथित प्रेमिका गर्भवती हो गयी। सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका के गर्भवती होने की सूचना मिलते ही बाबा के पांव के नीचे जमीन खिसक गयी। अपनी इज्जत बचाने के लिए बाबा ने युवती का गर्भपात करवा दिया। ऐसा कर बाबा पिता बनने के सुख से वंचित रह गया।
सूत्र बताते हैं कि इससे पूर्व भी बाबा की हरकतों के कारण युवती की तबियत खराब होने पर उसे दिल्ली उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जंहा काफी समय तक उसका उपचार चला था। सूत्रों की मानें तो वैसे बाबा का जब दिल करता तो वह अपना दिल बहलाने के लिए युवती के पास चला जाता है। सूत्र बताते हैं कि घटना कुछ समय पूर्व की है।


