संघ के विचार को पलीता लगा रही भाजपा : राजराजेश्वराश्रम
हिंदुओ की आबादी घटने के लिए स्वयं हिन्दू ही दोषी
हरिद्वार। फर्जी शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज में भाजपा को लताडते हुए कहा कि संघ को 100 वर्षो में जितना बढ़ाना चाहिए था वह भाजपा की वजह से नही बढ़ सका। संघ के विचार को सबसे ज्यादा पलीता भाजपा ही लगा रही है।
उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है जोड़ती नही। सभी राज नेताओ का चाल चरित्र एक है। संघ का स्वयंसेवक भाजपा का गुलाम नही है। लोग टिकट के चक्कर में संघ में ना जाए। संघ में जिसने जाना है वह यह सोच कर आये की मुझे अपना जीवन माँ भारती के चरणों में समर्पित करना है। उन्होंने संघ के लोगों को भी भाजपा से अपने रिश्तों को लेकर विचार करना चाहिए। संघ एक साधना, तपस्या का कार्य है, ना कि राजनीति का। संघ का उद्देश सत्ता नही है,भृम में मत फसो, संघ भाजपा का कोई स्वयंसेवक सेवी सन्गठन नही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में अनुराग पैलेस में आयोजित दक्षिण हरिद्वार के ज्वालापुर की आर्यनगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हिन्दू सोया हुआ है। निरन्तर हिंदुओ की संख्या घट रही है। इसके लिए कोई और दोषी नही बल्कि हमारी पीढ़ी-लिखी पढ़ी है। जहां दूसरे धर्मो में बच्चों को कुदरत की देन कहा जाता है, वही सनातन धर्म को मानने वाले अधिक बच्चों की परवरिश की चिंता में निसंतान होते जा रहे है।
उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के बुजुर्ग अपने बच्चों को डरा कर रखते है, लेकिन हिंदुओ में बच्चे बुजुर्गों पर हावी है। परिवारों में एक-दो बच्चे होने का नाजायज लाभ आज के बच्चे ले रहे है। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू धर्म परम्पराओं को जीवित रखना है तो अपने परिवार को बढ़ाने पर ध्यान दें। सनातन धर्म के लिए सबसे कलंकित बात है जहां वृद्ध आश्रम खोले जा रहे है।
मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र सह सम्पर्क प्रमुख डॉ. हरीश ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना चौधरी ने संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन नागरिक कार्यव्य, स्व:बोध, सामाजिक सद्भाव, कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण इन पांच विचारणीय बिंदुओं को यदि प्रत्येक हिन्दू अपनी जीवन शैली में उतर ले तो हिन्दू हर चुनौती से लड़ सकता है। मंच का संचालन उज्ज्वल पंडित ने किया। इस मौके पर संघ के नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सीए अनिल वर्मा, प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक सुशील, सह संयोजक सुधीर रुहेला, सत्येंद्र, राजेंद्र,अमरेश, राजेश, सचिव मनोज मास्टर डॉ. अश्वनी, राहुल गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
बता दें कि ये वही फर्जी शंकराचार्य हैं, जिन्होंने भाजपा का शासन रहते कई लाभ लिए। लाभ लेने के बाद भाजपा को ही कोसने लगे, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जब भी हरिद्वार आते हैं तो ना जाने क्यों इनके आगे माथा टेकते हैं। वही भाजपा धर्म के उत्थान के बात करती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से यूपी के मुख्यमंत्री उनके शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगते हैं। वैसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शंकराचार्य होने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि स्वामी राजराजेश्वराश्रम स्वयं को शंकराचार्य लिखते हैं। इतना ही नहीं इनके अखाड़े निरंजनी में ये मंडलेश्वर हैं। बाबजूद इसके ये शंकराचार्य किस हैसियत से लिखते हैं। धर्म की दुहाई देने वाली अखाड़ा परिषद भी ऐसे फर्जी शंकराचार्य के खिलाफ कोई कारवाही करने को तैयार नहीं है। वैसे कारवाही करें भी तो कैसे, जब वे स्वयं स्वामी राजराजेश्वराश्रम की चरण वंदना करने में पीछे नहीं हैं।
बड़ा सवाल ये कि भाजपा सरकार ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम को सुरक्षा किसलिए उपलब्ध कराई हुई है। आश्रम के बाहर कई पुलिसकर्मी हर समय तैनात रहते हैं। आखिर सुरक्षा देने का क्या कारण है। जिस आश्रम में सुरक्षा दी गई है, वह विवादित है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में आए दिन सरकार के मुख्यमंत्री और नेताओं का वहां जाना क्या न्याय को प्रभावित करने वाला नहीं कहा जायेगा। आखिर सुरक्षा के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी सरकार क्यों ओर किस कारण से कर रही है।


