MAAsterG ने किया आंतरिक शांति और खुशियों विषय पर विशेष कार्यक्रम में मार्गदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला-2026, फरीदाबाद के अंतर्गत एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विश्वप्रसिद्ध मेला कला, विरासत और मानवीय मूल्यों को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला उत्सव है, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत “आंतरिक शांति और खुशियों” विषय पर आधारित एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसने देश-विदेश से आए आगंतुकों और प्रतिभागियों को गहराई से आकर्षित किया। इस अवसर की सबसे खास बात थी प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक MAAsterG का प्रेरणादायक संबोधन, जो फरीदाबाद की महापौर श्रीमती परवीन जोशी (Chief Guest) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। MAAsterG ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और खुशियों का संदेश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्ची खुशी धन, पद या प्रतिष्ठा में नहीं, बल्कि मन की शांति में निहित है।
अपने संबोधन में MAAsterG ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, महावीर, गुरु नानक देव, कबीर और मीरा जैसे संतों की भूमि भारत ने सदैव विश्व को एकता, प्रेम और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है। विभिन्न देशों से आए लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि भावनाएँ और आत्मा सबमें एक हैं।

MAAsterG ने आग्रह किया कि मेले से मिलने वाली सकारात्मकता केवल आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि घर, कार्यस्थल और समाज तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि बाहरी विकास के साथ आंतरिक विकास ही जीवन को सफल बनाता है और यही भारत के विश्वगुरु बनने का मूल आधार है।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध की प्राप्ति हुई थी और पिछले 17 वर्षों से उन्होंने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक कर के साझा किया है। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत की – जिसका उद्देश्य है दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना – और उनका नारा है: “हैप्पीनेस गैरंटीड” (खुशी की गारंटी)।

सार्वजनिक रूप से कार्य शुरू करने के बाद से उन्होंने 250 से अधिक प्रभावशाली कार्यक्रम किए हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बने हैं।

जैसा कि MAAsterG कहते हैं – “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।”
MAAsterG की प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *