महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पंवार का हवाई दुर्घटना में निधन

बुधवार सुबह एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का हवाई दुर्घटना में निधन हो गया। उनको ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद लोग अपने शोक संदेश व्यक्त कर रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है।


जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने जा रहा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 66 साल के अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।


डीजीसीए के एक अधिकारी ने भी अजित पवार के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एयरक्राफ्ट में सवार थे। प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है। यह चार्टर प्लेन 8 बजकर 45 मिनट पर यह चार्टर लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी ने ने इस हादसे पर दुःख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *