विनोद धीमान
लक्सर। जगद् गुरु श्री चंद्र भगवान इंटर कॉलेज शाहपुर शीतलाखेड़ा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक महंत जयेंद्र मुनी एवं अध्यक्ष जगपाल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि कर्तव्य, संकल्प और आत्मगौरव का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं ‘सिंदूर ऑपरेशन’ पर आधारित प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों की प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सरदार संजय सिंह, ऋषिपाल कश्यप, आनंद अग्रवाल, जयंत कुमार, नेत्रपाल चौहान, रामलाल चौहान, सतीश चौहान, सुरेंद्र सैनी, दिनेश तोमर, विजय चौहान (चेयरमैन) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं — महेंद्र सिंह, सोमपाल, पुष्पा देवी, मौनिता पालीवाल, करण सिंह, सतबीर सिंह, मेधराज सिंह, नवल किशोर, राजीव त्रिपाठी, आकाश कुमार, दीप्ती, सुलभ कुमार, रचना सैनी, विनोद राणा, रघुराज सिंह, योगेंद्र चौहान, हेमप्रताप सिंह, अनिता, रुचि, मनीषा, जरनैल सिंह, अखिलेश, देवलाल, आशा पाटिल सहित मोहित, अनुज, दुष्यंत व सुरेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता करण सिंह द्वारा किया गया।


