हरिद्वार। श्री पंच दशनाम शंभू आवाह्न अखाड़े में अखिल भारतीय सनातन किन्नर अखाड़ा शामिल हो गया है। इसकी घोषणा प्रयागराज में हुई। इस संबंध में आवाह्न अखाड़े और किन्नर अखाड़े के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए। इसके साथ अखाड़े में किन्नर संतों के लिए आधी मढ़ी पुनः खोलने और बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गयी। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान यह घटनाक्रम हुआ।


समझौता पत्र में आवाह्न अखाड़े की ओर से उपाध्यक्ष्ज्ञ श्रीमहंत अवधूत गिरि महाराज, सचिव श्रीमहंत गीतानंद गिर महाराज, श्रीमहंत गोपाल गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर सीमानंद गिरि, श्रीमहंत राजेन्दर गिरि, थानापति लवगिरि, महंत त्रिवेणी गिरि, महंत धनराज गिरि, ब्रह्मऋषि रविन्दर गिर, महंत प्रणवदास महाराज, महंत संजय दास, मणिराज, नाथ गिरि।

जबकि किन्नर अखाड़े की ओर से आचार्य महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरि, भवानीनाथ गिरि, गौरी शंकर सावंत गिरि, दयालपुरी महाराज, महा मण्डलेश्वर श्रेयपुरी, महामण्डलेश्वर संजनानंद गिरि व श्रीमहंत रानीनंद गिरि महाराज के हस्ताक्षर हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अपने घर में पुनः वापसी का एक बड़ा कारण दूसरे किन्नर अखाड़े में गैर हिन्दुओं की बढ़ती संख्या को बताया गया है।


