गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने पर भाजपा नेता संजय गुप्ता ने जताया सीएम धामी का आभार, करेंगे स्वागत

हरिद्वार। राज्य सरकार के पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ने के दाम बढ़ाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए उन्हें जननायक व किसानों का सच्चा हितैषी बताया है। विजेट हो की नए पेराई सत्र 2025–26 के लिए गन्ना मूल्यों में वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति का मूल्य 405 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 395 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

इस साल गन्ना मूल्यों में 30 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। जबकि पिछले साल पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य 375 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित था।

संजय गुप्ता ने कहा कि धामी सरकार लगातार प्रदेश के विकास व जनता की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम धामी ने किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना भी किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने वाला कदम है। है

संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने हर निर्णय में किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे है। गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, उनकी उपज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना और उन्हें सुविधाजनक पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध करने का राज्य सरकार अपना दायित्व बखूबी निभा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहन देने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी वास्तव में धरतीपुत्र, विकास पुरुष व किसानों के हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लक्सर व जनपद हरिद्वार क्षेत्र की किसान मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *