हरिद्वार। अवैध वसूली मामले में शिवालिक नगर नगर पालिका के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।दोनों कर्मचारी आउटसोर्स पर तैनात थे। बावजूद इसके कर्मचारियों को बहाल करने की तिकड़मबाजी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि भगवानपुर की कसक एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड करौंदी की ओर से शिवालिक नगर नगर पालिका में कर्मचारी उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें असद अली और इस्तकार अली को कार्य के लिए पालिका क्षेत्र में भेजा गया था। दोनों को शिवालिक नगर नगर पालिका क्षेत्र में दैनिक तहबाजारी और साप्ताहिक पीठ के कार्य का दायित्व दिया गया था।
सभासद गरिमा मिश्रा की ओर से दोनों कर्मचारियों पर पालिका क्षेत्र से अवैध की स्थिति की शिकायत की गई थी गरिमा मिश्रा ने अवैध वसूली के सबूत भी उपलब्ध कराए थे।जांच में पुष्टि होने पर शिवालिक नगर नगर पालिका प्रशासन में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया।
पालिका अधिशासी अधिकारों अधिकारी सुभाष कुमार की ओर से दोनों कर्मचारियों की सेवाएं 30 अगस्त से समाप्त कर दी गई है। इस आशय का पत्र कंपनी को भेज भी दिया गया है ।
उधर सूत्र बताते हैं कि हटाए गए दोनों कर्मचारी पालिका में एक व्यक्ति विशेष के खास हैं, जिनको पुनः बहाल करने की तिकड़मबाजी शुरू कर दी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कर्मचारियों की तैनाती होती है या पालिका अधिशासी अधिकारी के फरमान पर अमल किया जाता है।