देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। श्री भट्ट ने आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल उन्होंने ही नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे उनका अध्यक्ष बनना तय हो गया है।
हालांकि औपचारिक रूप से मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जानी है। केवल महेंद्र भट्ट द्वारा नामांकन किए जाने से उनके प्रदेश अध्यक्ष बने रास्ता साफ हो गया है। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की महेंद्र भट्ट को कमान सौंप जाने से उनका पार्टी में कद बढ़ा है।