पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशों का एसएसपी रूद्रप्रयाग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जिस पर आईजी ने नाराजगी भी जतायी है। बावजूद इसके उनके आदेशों पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विदित हो कि कुछ समय पूर्व कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इससे पूर्व भी कुछ पुलिस अधिकारियों के तबादलों का फरमान जारी किया गया था। बावजूद इसके किसी को भी कार्यमुक्त नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों व अधिकारियों में रोष है।
वहीं यह आईजी गढ़वाल के आदेशों की अवहेलना भी है। कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यमुक्त न किए जाने पर आईजी गढ़वाल की ओर से पत्र भी 25 फरवरी को जारी किया गया, बावजूद इसके कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया, जो सीधे-सीधे स्थानानातरण नीति का उल्लंघन है। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि एसएसपी रूद्रप्रयाग के लिए आईजी के आदेश कोई मायने नहीं रखते।