हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की दृष्टि से रानीपुर विधानसभा के भाजपा शिवालिक नगर मंडल टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शक्ति केंद्र संयोजकांे एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की दृष्टि से बूथ समितियों को मजबूत करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने कहा कि विपक्षी दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए मुद्दे नहीं हैं, इसीलिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस जैसे दल भोले-भाले किसानों की आड़ लेकर देश के विकास को लगातार बाधित करते आ रहे हैं। अपने नेतृत्व की शह पर प्रदेश में भी कांग्रेसी विकास कार्यों को बाधित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहाकि पूर्व में कांग्रेस के सत्ता में होने के बावजूद भी रानीपुर विधानसभा जैसे प्रमुख क्षेत्र में किसी भी कांग्रेसी के पास कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए किसी भी विकास कार्य के बारे में बताने को कुछ भी नहीं है। उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढे़ 4 वर्षों में धरातल पर जो कार्य दिखाई दे रहे हैं उससे जनता पूर्ण रूप से संतुष्ट है और विपक्ष में बेचैनी का आलम है।
बैठक में सभासद चंद्रभान सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनु रावत, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर, अमरदीप सिंह रोबिन, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल पुंडीर, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सौरभ ठाकुर, आशुतोष कुमार, विकास राजपूत आदि उपस्थित रहे।

विपक्ष के पास नहीं है चुनाव लड़ने के लिए सकारात्मक विकास के मुद्देः वशिष्ठ


