गौकशी मामले में फरार चल रहा आरोपी काठा पीर से गिरफ्तार

विनोद धीमान
हरिद्वार।
पथरी पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक गौकसी के मामले में फरार आरोपी है तो दूसरे को शांति भंग में। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।


पुलिस के मुताबिक बीते 8 सितम्बर को थाना पथरी क्षेत्र के गांव शेरपुर में ग्रामीणों ने एक गौमांस तस्कर को वाहन से 100 किलों गौ मांस लाद कर ले जाते हुए घेर लिया था। आरोपी पकड़े जाने के डर से अपना वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी।


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने पशु चिकित्सा को बुलाकर मांस का सैंपल लिया और बचे हुए मांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने स्वयं फरार गौमांस तस्कर के खिलाफ गौकसी का उत्तराखंड गो वंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं जांच में सुल्तानपुर निवासी शमीम उर्फ रैना उर्फ मुन्ना पुत्र सुक्खा का नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी अपने ठिकाने बदल रहा था। देर रात उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर को आरोपी की लोकेशन पथरी जंगल काठा पीर के पास मिली। महेंद्र पुंडीर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल बलदेव पंवार व कांस्टेबल ब्रह्म दत्त जोशी के साथ आरोपी को बुक्कनपुर से गिरफ्तार कर लिया।


वहीं दूसरी ओर पुलिस को सुभाषगढ़ से एक ग्रामीण द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाषगढ़ तिराहे पर हो हल्ला कर आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट व गाली गलौज करने पर उतारू है तथा हाथ में ईंटें लिए हुए हैं। मौके पर जाकर उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने युवक को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परंतु युवक नहीं माना। उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने आरोपी मुस्तफा पुत्र सराफत निवासी कासमपुर थाना पथरी को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चलान कर दिया है। थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए आज न्ययालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *