जानिए, कमजोरी दूर करने के देसी उपाय

खाने में सलाद और प्याज, लहसुन तथा अदरक का संतुलित सेवन करें।

प्रोटिनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें।

रोज शहद, भीगे बादाम, किशमिश का दूध में सेवन करें।

नियमित रूप से हरी व पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

फल, सूखे मेवे, चोकर वाले आटे की चपाती, अंकुरित खाद्यान्न आदि अधिक मात्रा में लें।

शोध के माध्यम से ये साबित हो चूका है कि शाकाहार का सेवन करने से सेक्स क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

पिज्जा, बर्गर, चॉकलेट व कोल्डड्रिंक्स व चाइनीज फूड का अधिक सेवन शक्ति को कम करता है।

अधिक तैलीय, मसालेदार और वसायुक्त भोजन को लेने से बचना चाहिए।

भोजन में भरपूर घी व दूध से बनी अन्य चीजों को शामिल करें।

उड़द की दाल से बने पदार्थ भी शक्ति बढ़ाने में विशेष रूप से लाभदायक है।

बहुत अधिक कमजोरी हो तो ठंड में नियमित रूप से रात को पिंड खजूर के दूध का सेवन करें।

रसायनप्राश, च्यवनप्राश भी नियमित रूप से ले सकते हैं।

आंवले के मुरब्बे के नियमित सेवन से भी जवानी कायम रहती है। आंवले को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। यह कई बीमारियों को दूर करता है। इसका अपना पौष्टिक महत्व भी है। संतरे से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी इसमें पाया जाता हैं। आंवले को गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं। आंवले का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसे पकाने के बाद भी इसमें मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं आंवले के कुछ ऐसे ही पौष्टिक गुणों के बारे में……

आंवला मोतियाबिंद की परेशानी में फायदेमंद रहता है।

सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा खाने से आप स्वस्थ बने रह सकते हैं।

आंवला हमारी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

आंवला हमारे पाचन तन्त्र और हमारी किडनी को स्वस्थ रखता है।

आंवला अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है।

आंवला खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

दिल को सेहतमंद रखने के लिए रोजा आंवला खाने की आदत डालें। इससे आपके दिल की मांसपेशियां मजबूत होंगी।

आंवला बालों को मजबूत बनाता है, इनकी जड़ों को मजबूत करता है और बालों का झडना भी काफी हद तक रोकता है।

आंवला खाने से कब्ज दूर होती है। यह डायरिया जैसी परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद है।

खाना खाने से पहले आंवले का पाउडर, शहद और मक्खन मिलाकर खाने से भूख अच्छी लगती है।

एसीडिटी की समस्या है, तो एक ग्राम आंवला पाउडर और थोड़ी-सी चीनी को एक गिलास पानी या दूध में मिलाकर लें।

आंवला खाने को अच्छी तरह पचाने में मदद करता है, जिससे आपको खाने के तमाम न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

Dr.(Vaid) Deepak Kumar

Adarsh Ayurvedic Pharmacy, Kankhal Hardwar, aapdeepak.hdr@gmail.com

9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *