हरिद्वार। खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उनके आवास पर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त की।
खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के पिता पूर्व विधायक राजा नरेंद्र सिंह का 22 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंवर प्रणव सिंह के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे और उन्होंने राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कुंवर प्रणव और उनके परिवार से वार्ता की और दुख की घड़ी में उनके साथ होने की बात कही। उससे पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी राजा नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों से शोक जताया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि राणा, ओम प्रकाश जमदग्नि, रजनीश शर्मा, ममतेश शर्मा, नवनीत शर्मा, नरेंद्र चौधरी, अमित चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।