घरों में जाकर पूजा-पाठ व अनुष्ठान करने वाले पंडितों की महिला यजमान के साथ आंखे चार हो गई। दोनों पुजारियों का प्रेम परवान भी चढ़ने लगा, किन्तु पुजारियो की पत्नियां दोनों के प्रेम में रोड़ा बन गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों पुजारियों को महिला यजमानों के साथ प्रेम प्रसंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताते हैं कि एक मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। बताया जा रहा है कि दो पुजारी अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के घर पूजा-पाठ व अनुष्ठान कराने के लिए पहुंचे। अनुष्ठान की अवधि लम्बी होने के कारण पुजारियों की वहां महिला यजमान के साथ आंखे चार होना शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। दोनों पुजारी महिला यजमानों के प्रेम जाल में फंस गए।
महिलाओं के प्रेम में पागल हुए पुजारियों की दिनचर्या व हाव भाव में अंतर देख उनकी पत्नियों को उन पर शक हुआ। इस दौरान पुजारी का अपनी प्रेमिका महिला यजमान के साथ फोन पर वार्ता और व्हाट्सएप पर लंबी चैटिंग का दौर जारी रहा। इसी दौरान पुजारी की पत्नियों को मोबाइल फोन के द्वारा दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस में सभी पक्षों की काउंसलिंग की। पुजारी का महिला यजमानों के साथ प्रेम प्रसंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।