महिला हाकी टीम के हारने पर युवक ने की वंदना के घर के बाहर आतिशबाजी, गिरफ्तार

हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने के बाद भी जहां पूरा देश जश्न मना रहा है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश से अधिक व्यक्तिगत ईष्या कों अधिक महत्व देते हैं।
हुआ यूं कि भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए महिला हाकी मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बाद एक युवक ने हरिद्वार निवासी भारतीस महिला हाकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने लगा। आतिशबाजी करने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ सिडकुल थाने में शांतिभंग और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बुधवार को टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना के साथ मुकाबला चल रहा था। मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार से रंजिश रखने वाले विक्की पाल ने टीम के हारने पर ंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी विक्की पाल को हिरासत में लिया। वंदना कटारिया के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *