कांग्रेस और हमास एक सिक्के के दो पहलू: संजय गुप्ता

हरिद्वार। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में फिलीस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने को भाजपा के वरिष्ठ नेता व लक्सर से पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमास और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमास का समर्थन कर अपनी मानसिकता को जाहिर कर दिया है। कांग्रेस मुस्लिम समर्थन पार्टी होने के साथ आतंकियों के पक्ष में खड़ी है।

उन्होंने कहा कि इजरायल भारत का दोस्त है। हमास द्वारा इजरायल के निर्दोष लोगों पर हमला कर उन्हें बर्बर तरीके से मारना मानवता के खिलाफ है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा फिलिस्तीन में हमास का समर्थन करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस 57 वर्षों से तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए सत्ता पर काबिज रही। ऐसी हिंदू विरोधी कांग्रेस को देश की जनता को समझना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलिस्तीन का समर्थन कर चीन और पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। संजय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन कर रही है जो मानवता के लिए कलंक है।

उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से चीन और पाकिस्तान का समर्थन कर उसने अपनी मनसा को जाहिर कर दिया है। कहा कि वहीं पाकिस्तान जिसके कारण भारत के दो टुकड़े हुए और वहीं चीन जिसको पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी जमीन का एक बड़ा भूभाग दे दिया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस मानसिकता को समझते हुए कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना जरूरी है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो हिंदुत्व के लिए बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद भी कांग्रेस की ही देन है। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है देश में आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगने के साथ कश्मीर में भी अमन चैन है, इसलिए देश की समृद्धि के लिए भाजपा का सत्ता में रहना अत्यंत आवश्यक है। जनता को कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को समझना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *