एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पौड़ी जनपद के थाना थलीसैण में जोगिमणी मोटर मार्ग बीरोंखाल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी बीरोंखाल पुलिस जहां करीब 20 मीटर नीचे खाई में एक कार संख्या यूके 12 सी 7126 गिरी हुई थी। पुलिस ने तत्काल दो घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों पहुंचाया। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घायलों के नाम
प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी मटकुंड, पट्टी, सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल व अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ उम्र-21 वर्ष, निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल बताए।
मृतक व्यक्ति का नाम पता
तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह उम्र-51वर्ष, ग्राम मटकुंड, पट्टी, सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया गया है।


