भाजपा जिला पंचायत सदस्य गढ़वाल संभाग अभ्यास वर्ग सम्पन्न
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित जिला पंचायत सदस्य गढ़वाल संभाग अभ्यास वर्ग का आज समापन हो गया।
दूसरे दिवस के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भाजपा की कार्य पद्धति एवं सोशल मीडिया का उपयोग किस तरह करें यह बताया। उन्होंने कहा कि हमारी कार्य पद्धति संगठन की आत्मा है। भारतीय जनता पार्टी की एक निश्चित तथा संयोजित कार्य पद्धति है, जो हमारे दल को विशेषता प्रदान करती है। भाजपा का निश्चित कार्य राष्ट्र पुनर्निर्माण है। संगठन तथा सरकार राष्ट्र सेवा के साधन है और हमारे संगठन का लक्ष्य एवं राष्ट्रवादी समाज का निर्माण तथा चुनाव के माध्यम से जनसेवी सरकार का निर्माण करना है। आज हमें जनता के बीच सहज उपलब्धता, सादगी, अनुशासित आचरण, विश्वसनीयता, संवेदनशील रहने की आवश्यकता है सूखा, बाढ़, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाओं में जनता के बीच जाकर काम करें। अनुशासन को नजरअंदाज करना अनुशासनहीनता को बढ़ावा देता है। अनुशासन का उद्देश्य कार्यकर्ता को संगठन से अलग करना नहीं अपितु अनुशासन का उद्देश्य उसे संभालना है।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और ग्रामीण कल्याण योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वर्ग में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उन्होंने आवाहन किया कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। आज पूरे देश में चल रही विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे हैं, वह ऐतिहासिक है।
वर्ग संयोजक सुरेश भट्ट ने संगठन विस्तार में जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका को लेकर चर्चा की।
समापन सत्र में टिहरी सांसद रानी राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि जिस प्रकार जिला पंचायत में महिलाओं की सहभागिता बड़ी है यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। इस वर्ग के माध्यम से जो भी कार्य हमें पार्टी द्वारा सौंपे जा रहे हैं हम पूरी निष्ठा से उसे करने का प्रयत्न करें। हमें मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचना है हम सब को आगामी 2024 में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करना है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 9 साल की विकास यात्रा में देश में एक नया इतिहास रचा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्वीर बदली है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से राज्य में वर्तमान समय तक 4.88 लाख से अधिक महिलाओं को संगठित करते हुए 63649 समूह 6346 ग्राम संगठन तथा 377 क्लस्टर स्तरीय संगठन का गठन किया गया है। हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत वर्ग से संयोजक कुंदन परिहार, श्रीपाल राणा, महेश भट्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, मनीष कुमार, डॉक्टर प्रदीप, विक्रम भुल्लर, नकली सैनी, अनामिका शर्मा, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, मन्नू रावत ,रेनू शर्मा, मनोज चौहान, कैलाश भंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, आदित्य गिरी, मनोज शर्मा, अरुण आर्य मोहित वर्मा, मोहित चौहान, तरुण चौहान, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।


