दो भाईयों ने बहन की गोली मारकर की हत्या, जानिए क्यों

दो सगे भाइयों ने अपनी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। बहन का कसूर इतना था कि उसने अपने पसंद के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली थी। घटना मुजफ्फरनगर के क्षेत्र बुढ़ाना के एक गांव में की है। सीओ विनोद गौतम के अनुसार इस मामले में फरहाना के पति शाहिद ने 10 लोगों का नामजद किया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना का है। यहां रहने वाले जमशेद पठान की बेटी फरहाना ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ 6 अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस संबंध से फरहाना के परिवारवाले नाखुश थे। शादी के बाद से दोनों (फरहाना और शाहिद) मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। बीते सात जून को फरहाना पति शाहिद के साथ गांव लौटी थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बढ़ गई। बुधवार शाम डाकघर तिराहे पर फरहाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीओ विनोद गौतम ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना की रहने वाली फरहाना और शाहिद में प्रेम प्रसंग हो गया था। परिजनों ने नाराजगी जताई और फरहाना को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और उसने शाहिद से कोर्ट मैरिज कर ली और गांव छोड़ दिया। करीब दो साल से वह में मुजफ्फरनगर शहर में आकर रहने लगी थी। इसी महीने सात जून को वह अपने शौहर के साथ गांव पहुंची थी। उसके गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों के बीच फिर से तनातनी हो गई। बुधवार को गांव में बकरीद मनाने की तैयारी चल रही थी। फरहाना भी त्यौहार मनाने शाहिद के साथ गांव पहुंची थी। इसी दौरान डाकघर तिराहे पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस को मृतका के पति ने दस नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *