केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, भगदड़ जैसी स्थिति बनी

विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर विधि-विधान के साथ खुल गए। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमा शंकर लिंग शिवाचार्य ने विधि-विधान से पूचा अर्चना करने के बाद कपाट खोले, लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जिस समय बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले जा रहे थे, इसी दौरान कुछ श्रद्धालु मंदिर में घुसने की कोशिश करने लगे। इससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीर्थयात्रियों की धक्का-मुक्की को रुकवाते हुए स्थिति को काबू में किया। जिससे हादसा होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *