रविवार को कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह को पुलिसकर्मियों ने पंजाब के मोगा जिले में घेर लिया, जिसके बाद उसें गिरफ्तार कर लिया गया। खालिस्तानी समर्थक नेता की गिरफ्तारी के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल को सुबह करीब 6.45 बजे रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। अब असम के डिबरूगढ़ ले जाया गया है।
सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) वारंट जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। पंजाब पुलिस के ऑपरेशनल इनपुट के आधार पर वह गांव रोड में स्थित था। उसे चारों तरफ से घेर लिया गया था। जिस गुरुद्वारे में अमृतपाल मौजूद था, उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों ने उस गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं किया।


