सदन में बजट पेश, ये हैं बजट के मुख्य बिंदू

गैरसैंण में चल रहे विधानसभा बजट सत्र में आज वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया। वर्ष 2023 के इस बजट में मुख्य रूप से सात बिंदुओं पर फोकस किया गया।

बजट में 7 अहम बिंदुओं पर फोकस रहा।
मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया। समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना। नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म देना। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर। पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एव संरक्षण। निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता। प्रोद्योगिक एवं आधुनिक विकास। इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन।

बजट की कुछ मुख्य बातें

1- स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान।
2- मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
3- पिछड़ी जाति की छात्राओं के लिए 1.90 करोड़ छात्रवृत्ति का प्रावधान।
4- बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान।
5- जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
6- लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार।
7- बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।
8- 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम।
9- भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून।
10- एनसीसी कैडेट का भत्ता बढ़ाया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 के इस बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *