आज गुरुवार को हुई धामी केबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं।
- सोलर पॉलिसी को मिली मंजूरी।
- गैरसैण सत्र में आने वाले बजट को मिली मंजूरी।
- सर प्लस रहेगा बजट।
- पर्यटन नीति का कैबिनेट के सामने हुआ प्रेजेंटेशन।
- राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी।
- राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा ना आने पर अधिकारियों को पड़ी फटकार।
- दूरसंचार, और श्रम विभाग की सेवा नियमावली को मंजूरी।
- राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी।


