भारतीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पारीक ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहाकि जाति भगवान ने नहीं ब्राह्मणों ने बनाई है, की निदंा करते हुए कहाकि ब्राह्मणों ने वेद, शास्त्र, पुराण,उपनिषदांे का संरक्षण किया। इसमें कहीं जाति का उल्लेख नहीं है। ज्ञान और कर्म आधारित चतुर्वर्ण व्यवस्था समृद्ध हो इसके लिए ब्राह्मणों ने बलिदान दिया। कहाकि ब्राह्मणों ने भगवान कृष्ण को जगतगुरु बनाया और आप ने उन्हें यदुवंशी कह दिया। ब्राह्मणों ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाया और उन्हें क्षत्रिय कह दिया। ब्राह्मणों ने वाल्मीकि को भगवान बनाया और उनकी रचना रामायण को जनप्रिय किया आपने उन्हें शूद्र बना दिया।
श्री पारीक ने कहाकि जाति ब्राह्मणों की नहीं मुगलों की देन है। फिर अंग्रेजों ने उसका उपयोग करके और बढ़ाया और स्वतंत्र भारत के संविधान ने कुल 1108 जातियाँ और 10 हजार उपजातियां बनायी।
उन्होंने स्वंय के ब्राह्मण होने नाते मोहन भागवत के इस ब्राह्मण विरोधी बयान की निंदा की है। उन्होंने कहाकि हम सभी हिन्दू हैं, हिन्दू ही रहंगे।