प्लॉट दिखाने के नाम पर महिला से किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने प्लॉट दिखाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी मकान दिखाने के बहाने बंद पड़े मकान के कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।


काशीपुर में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। वह मकान बनाने के लिये प्लॉट तलाश रही थी। इस दौरान ग्राम इस्लामनगर निवासी अली रजा पुत्र मुन्ने का उसके पास फोन आया। मुन्ने ने बताया कि वह प्लॉट खरीदने व बेचने का कार्य करता है।

इस दौरान अली रजा ने उसे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिये ग्राम बसई में बुलाया। अली रजा ग्राम इस्लामनगर स्थित मकान दिखाने के बहाने बंद पड़े मकान में ले गया। आरोप है कि महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसने दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी अली रजा को हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *