कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा 26 से
हरिद्वार। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी राजेश रस्तोगी द्वारा हरिद्वार रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक अध्यक्षों तथा नगर अध्यक्षांे एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवम प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजपाल खरौला ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर देशभर में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआत समस्त उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में होगी।
खरौला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में कांग्रेस को भारी मजबूती प्रदान की है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बहुत परेशान है। केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा को विफल करने का लगातार प्रयास कर रही है। 30 जनवरी को राहुल गांधी कश्मीर में तिरंगा फहरा कर भारत जोड़ो यात्रा का समापन करेंगे।
राजीव चौधरी के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण जिले में भी 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी और एक दिन लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बहादरपुर चौक से लेकर शुगर मिल के गेट तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल भी उपस्थित रहेंगे। प्रभारी राजपाल खरौला ने सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्षांे से लक्सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए संयोजको ंके नाम मांगे। राजीव चौधरी ने कहा कि जिनको कांग्रेस पार्टी का काम करने में शर्म आ रही है, वह अपने पदों से इस्तीफा दे दें, ताकि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सके।
राजीव चौधरी ने कहा कि जिला हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत 26 जनवरी शुरू होने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसमें प्रदेश के सभी नेता शिरकत करेंगे।
लक्सर पहुंचने पर जिला प्रभारी राजपाल खरोरा और जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी का सुल्तानपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान अंसारी, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सैनी, लक्सर खादर ब्लॉक अध्यक्ष अखिल हसन, सुल्तानपुर नगर अध्यक्ष राजा सन्नवर अली एवं लक्सर नगर अध्यक्ष संजय वर्मा द्वारा स्वागत किया गया।
बैठक को जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी, पीसीसी सदस्य डॉ उम्मदत्त शर्मा, प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, कांग्रेस सेवा दल की महिला अध्यक्ष बबली रानी, चौधरी साधु सिंह, जगत सिंह चौहान, अश्वनी पाल, सरदार परमजीत सिंह, लोकेश कुमार, रजत चौधरी, अजीत सिंह पंवार, अमित नौटियाल, बीएस तेजियान, प्रधान आरिफ अंसारी, अंकित चौधरी, अदनान खान, अश्वनी तंवर, गुलशेर खान, मुरसलीन, गुल नवाज आदि ने भी संबोधित किया।


