सीएम धामी ने जोशीमठ की सलामती के लिए नरसिंह मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में प्रवास के दूसरे दिन कहा कि हमारी सरकार जोशीमठ के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारी आने वाली बैठकों में, यहां आने के बाद हमें हाल ही में प्राप्त सभी समस्याओं के समाधान खोजने की हमारी योजना है। इसके साथ ही चमोली डीएम हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में प्रभावित लोगों को तत्काल अंतरिम सहायता का पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर तय करने हेतु 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

दरअसल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ के नरसिंह मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के साथ ही आपदाग्रस्त जोशीमठ और यहां के लोगों की कुशलता की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पीडि़त और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक जोशीमठ को इस आपदा से बाहर निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।


अंतरिम सहायता का पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर तय करने हेतु जो 11 सदस्यीय समिति बनाई गई है उसमें गढ़वाल लोकसभा सीट के बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत, बदरीनाथ विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी शामिल हैं। इसके साथ ही नगर पालिक परिषद जोशीमठ अध्यक्ष, जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका परिषद जोशीमठ के सभी वार्ड मेंबर को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। अधिकारियों में चमोली के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी चमोली, उप जिलाधिकारी जोशीमठ, तहसीलदार जोशीमठ और उप निबंधक जोशीमठ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *