पति पत्नी के बीच हुआ मामूली सा विवाद दोनो के परिवार के बीच जंग का कारण बन गया। दोनों के परिजनों के बीच हुई मारपीट मेे दोनों पक्षों की चार महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस मेे तहरीर देकर एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कनौरा की रहने वाले यासीन का निकाह डेढ़ साल पहले रूबीना से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होते रहे हैं। शुक्रवार को यासीन ने पत्नी रूबीना से चाय मांगी, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि पूरे विवाद की सूचना रूबीना ने अपने मायके में दी। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। यासीन पक्ष से लतीफन, मेहरून, सादिक हुसैन, रहमत जहां और रूबीना के पक्ष से रूबीना, जिशान, इस्लाम, जाकिर, सुलेमान, शाहिद, जुबैदा घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।