हरिद्वार। नववर्ष पर झबरेडा में शिव मन्दिर के समीप महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल ने अनावरण किया। इस अवसर पर पहुंचे झबरेडा से पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के झबरेडा आगमन पर इसकी घोषणा करायी गई थी।
आज राजपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे सैनी समाज व सर्व समाज के सहयोग से इस भवन व प्रतिमा का अनावरण सम्भव हुआ है। इसी प्रकार झबरेडा में अम्बेडकर चौक व अम्बेडकर मार्ग का निर्माण, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा मार्ग, शहीद राजा विजय सिंह मार्ग, चौधरी चरण सिंह मार्ग, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आजाद मार्ग के नाम की घोषणा सरकार द्वारा जल्द ही पूरी की जायगी।
उन्होंने सैनी समाज व सर्व समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि अन्य महापुरुषों की प्रतिमा भी स्वयं के खर्चे से की जा सकती हैं तो इसका सभी सर्व समाज मंे सामाजिक समरसता का अच्छा संदेश जायगा। राजपाल सैनी, रोमां सैनी, डॉक्टर अनमोल सैनी, अविनाश सैनी, आत्माराम सैनी, दीपक सैनी, सुभाष सैनी, अमित कुमार गुप्ता, जय किशन लाल सैनी, ईशम सिंह सैनी, महिंदर मास्टर, अश्विनी सैनी, जसवीर सैनी, मुल्कराज सैनी, अनुज सैनी सभासद आदि सेंकड़ों लोग उपस्थित रहे।