निगम कर्मचारी के ऊपर गिरा पेड़, मौत

एक कर्मचारी की जंगल में लकड़ी कटान के दौरान पेड़ के दूसरी दिशा में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक कर्मचारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात कर्मचारी के साथ हुआ।

मामले में वन निगम के डीएलएम पूर्वी शेर सिंह ने बताया कि ग्राम रामनगर गैवुआ निवासी 56 वर्षीय कमल किशोर पंत जो कि निगम में उपज रक्षक के पद पर तैनात थे, वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ ज्वाला वन क्षेत्र में जंगल के अंदर लेबर से सरकारी लॉट में लकड़ी का कटान करा रहे थे।


इसी बीच अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया और वह पेड़ के नीचे दब गए। इस हादसे में किशोर पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी उन्हें तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमल किशोर पंत की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *