हरिद्वार में एचडीएफसी शाखा समेत 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का पीएम ने किया शुभारंभ

हरिद्वार। देश के 75 जिलों की 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) का पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। इन 75 डिजिटल इकाइयों में एक हरिद्वार के देवपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा भी शामिल है।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग का शुभारंभ किया। इसमें हरिद्वार की देवपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा भी मौजूद है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। इस मौके पर विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग इकाइयां जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि गांव और छोटे शहर में डिजिटल बैंकिंग यूनिट की सेवाओं से बहुत कुछ आसान और ऑनलाइन हो जाएगा। इनके जरिए लोगों को बचत खाते खोलने, बैलेंस-चेक, प्रिंटिंग पासबुक, फंड ट्रांसफर, निवेश, ऋण आवेदन, जारी किए गए चेक के लिए भुगतान रोकने के निर्देश, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए आवेदन, कर और बिल भुगतान और नामांकन जैसी कई तरह की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

बता दें कि ये सभी 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स पूरी तरह से पेपरलेस होंगी। इसके अलावा अब लोगों के लिए खाते खुलवाने और बैंक के दूसरे काम आसान हो जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बनाए गए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स मेे 11 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और एक स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *