हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली में विगत 1 अप्रैल को तहरीर देते हुए पीडि़ता ने बताया था कि 8. मार्च 2022 को प्रवीन कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी ए8 ए हिमगिरी एन्कलेव, चन्दर विहार थाना, निहाल विहार, नई दिल्ली ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।


