दूसरी से लड़े नैन तो गर्भवती पत्नी को दी मौत की सजा

हरिद्वार। सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करने वाले पति ने दूसरी महिला के प्यार में पड़कर पहली पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। लक्सर क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी फैल थी। मृतका छह माह की गर्भवती थी। ऐसा कर आरोपी ने एक साथ दो की जान ले ली।


जानकारी के अनुसार युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था। बताया जा रहा है लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर रायघटी निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया।

काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल विरोध करती थी। इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की देर रात भी पति-पत्नी के बीच इसे लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *