उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की सूचना है। जिसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। जिनमें से 10 शवों को बरामद कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल बिष्ट ने के मुताबिक 10 शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि 18 अभी भी लापता है। लापता लोगों की खोज में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना के जवान लगे हुए है। साथ ही सेना के दो चीता हेलीकाप्टर भी लगे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा में एवलॉन्च आने से 28 सदस्य फंस गए थे। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में एडवांस प्रशिक्षण के लिए निम की 28 लोगों की टीम गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। जिस पर राजनाथ ने मदद का आश्वासन दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एवलॉन्च की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्टीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान में जुेटे हुए हैं।


