केदारनाथ गर्भगृह में स्वर्ण परत लगाना गलतः उज्ज्वल पंडित

हरिद्वार। केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाए जाने का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केदारनाथ के पुरोहितों के विरोध को अब अन्य पुरोहितों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है।


तीर्थ पुरोहितों ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए भगवान भोलेनाथ को स्वर्ण की बजाय भस्म पसंद होने की बात कही है। केदारनाथ गर्भगृह में स्वर्ण परत लगाने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भूतनाथ हैं। उनको भस्म प्रिय है। रजत और स्वर्ण अन्य देवी-देवताओं के लिए प्रिय हो सकते हैं लेकिन भगवान शिव उससे इतर हैं।

उन्होंने कहाकि महिम्न स्त्रोत्र में भी पुष्पदंत महाराज ने लिखा है कि चिता भस्मा लेपो गरल मशनम् दिग्पटधरो अर्थात भगवान शिव का भस्प का लेपन पसंद है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि समुद्र मंथन के समय जब विभिन्न रत्न एवं द्रव्य और विष निकला तो भगवान शिव ने विष को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण भगवान विष्णु व अन्य देवी देवताओं को पसंद है। ऐसे में इन विषयों को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। भगवान शिव के प्राचीन मंदिर की पौराणिकता भव्यता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहाकि अति उत्साह एवं आधुनिकता की आबो हवा में वहां की सकारात्मक ऊर्जा क्षीण ना हो जाए इसकी भी चिंता करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *