नेशनल हाइवे-93 पर डंपर ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य कांवडिए घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। घटना हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक,मध्य प्रदेश के कुछ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र मेे प्रवेश किया तभी नेशनल हाइवे-93 पर चल रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट मेे ले लिया। हादसे मेे 6 कांवड़ियों की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
हादसे मेे मारे गए कांवड़ियों मेे रमेश पुत्र रामनाथ उमर,रमेश पुत्र नत्था सिंह,
रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह,जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह,विकास पुत्र प्रभु दयाल,
वहीं एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

डंपर की टक्कर मेे 6 कांवड़ियों की मौत,2 की हालत गंभीर


