अलसी के बीज
अलसी के बीज आज के जमाने का सुपरफूड है. अलसी के बीज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. इसके अलावा कई तरह के माइक्रोन्यूट्रेंट्स, विटामिन, मिनिरल्स और प्रचूर मात्रा में फाइबर होता है. इसमें लिगनेंस कंपाउड होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो जाता है. वहीं अलसी के बीज का सुबह-सुबह सेवन करने से देर तक भूख का अहसास नहीं होता है जिसके कारण मोटापा पर भी ब्रेक लग सकता है.
पंपकिन सीड्स
जिस कद्दू के बीज को पहले हम फेक देते थे, आज वही पोषक तत्वों का खजाना बन गया है. पंपकिन सीड्स में ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में माहिर है. इसके साथ ही इससे हार्ट के मसल्स मजबूत होते हैं. पंपकिन सीड्स में मोनोसेचुरेटेड फैट और फॉस्फोरस भी होता है. ये दोनों कंपाउड खून में कोलेस्ट्रॉल को चिपकने नहीं देता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स सर्वगुन संपन्न सुपरफूड है. यह अलसी के बीज की तरह ही होता है लेकिन इसमें कहीं ज्यादा पोषक तत्व भरे होते हैं. चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड का खजाना होता है. इसमें पोलिफेनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करता है. इंफ्लामेशन के कम होने से हर तरह की क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. वही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को पतला कर शरीर से बाहर कर देता है. इसके साथ चिया सीड्स का सेवन देर तक भूख नहीं लगने देता है.
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760


