देहरादून। नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी कर फरार हुए 15 हजार रुपए के इनामी ठग को आखिरकार देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिमांशु चंद जोशी ने उससे ओएनजीसी देहरादून में नौकरी दिलाने के नाम पर अलग अलग किश्तों में 5 लाख रुपए लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने यकीन दिलाने के लिए पीड़ित को भर्ती से जुड़े कुछ दस्तावेज भी दिए थे, जिन्हें लेकर जब वह ज्वॉइनिंग के लिए ओएनजीसी के दफ्तर गया तो पता कि वह सभी दस्तावेज फर्जी है तथा वह नियुक्त पत्र जो आरोपी ने उसे दिया वह भी फर्जी है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।.पुलिस ने जब आरोपी के घर पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो वहां से फरार हो गया है। इसके बाद से ही लगातार पुलिस इसकी तालाश कर रही थी, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चमका देकर फरार हो जाता था। हालांकि इसी बीच पुलिस को मुखबीर और सर्विलांस की मदद से आरोपी के लोकेशन देहरादून के नेशविला रोड पर मिली, जिसके बाद पुलिस ने देरी किए बिना आरोपी को धरदबोचा।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी साल 2015 में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक की परीक्षा पास कर चुका था। पढा लिखा होने के कारण आरोपी को साइबर सर्विलांस के बारे में अच्छी जानकारी थी। यही वजह कि आरोपी लगातार अपनी आईडेंटिटी छुपाता रहा और अपने नाम पर कोई भी मोबाइल सिम नहीं लिया। लेकिन आरोपी की ये होशियारी ज्यादा नहीं चल पाई और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहा से उसे जेल भेज दिया गया।


