जमीन के विवाद को लेकर रुद्रपुर के रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह राजेंद्र सिंह अपना खेत जोत रहा था। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह अपने लोगों रेशमा कौर, धन सिंह, सुरजीत सिंह और सुरेंद्र कौर के साथ खेत पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा। हंगामा होते राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोग सुख चैन सिंह, रोहित, मंजीत सिंह, अमन सिंह, विक्रम सिंह और करन सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है राजेंद्र सिंह के लोगों द्वारा उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया। यही नहीं, उनके ऊपर फायर भी झोंकी गई। इस दौरान एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरः जमीनी विवाद में चले हथियार व गोली, 13 घायल


