बोलीं- दो-चार बच्चे पैदा करें संत, इससे सनातन धर्म आगे बढ़ेगा और संतों पर उठने वाली उंगलियां भी थमेंगी
हरिद्वार। संत समाज में नसबंदी को लेकर छिड़ी बहस के बीच साध्वी कंचन भवानी का बयान सामने आया है। उन्होंने संतों को नसबंदी कराने के बजाय विवाह कर परिवार बसाने और दो-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। साध्वी ने कहा कि नसबंदी कराने से केवल संतान उत्पत्ति पर रोक लगेगी। यदि संत विवाह कर संतान पैदा करेंगे तो इससे सनातन धर्म का विस्तार होगा और संत समाज पर उठने वाले सवालों पर भी विराम लग सकेगा। कहा कि ऋषि परंपरा को अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने यह प्रतिक्रिया श्री श्याम अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी सुमित आनंद महाराज के उस बयान के बाद दी है, जिसमें उन्होंने संत बनने से पहले नसबंदी का प्रमाणपत्र अनिवार्य किए जाने की मांग की थी। स्वामी सुमित आनंद के इस बयान के बाद संत समाज में नई बहस छिड़ गई है। अब साध्वी कंचन भवानी के बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है।
वीडियो में सुनिए, साध्वी कंचन भवानी ने क्या कहा।

